फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   pooja Topped with a score of 94.4 percent

94.4 प्रतिशत अंक के साथ पूजा रहीं अव्वल

Mon, 16 May 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 16 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
pooja Topped with a score of 94.4 percent
इंटरमीडिएट की टॉपर छात्रा पूजा सिंह को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त करते परिवार के लोग।
 इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी छात्रा ने बाजी मारी है। 94.4 फीसदी अंक प्राप्त कर खंडवारी देवी इंटर कालेज की छात्रा पूजा सिंह ने जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम  76.46 प्रतिशत रहा। रिजल्ट देखने के बाद लोग एक दूसरे को बधाई देते रहे। 
विज्ञापन

  परीक्षा परिणाम जानने के लिए परीक्षार्थियों में उत्साह बना रहा। सुबह से ही परीक्षार्थी अपने- अपने रिजल्ट की कल्पना में मशगूल रहे। एक बजे तक साइबर कैफे में छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे-जैसे परिणाम मिलते गये तो उर्त्तीण छात्रों के चेहरे चमचमा उठे। परिवारों में खुशी का माहौल व्याप्त रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में ऋषिका ने जहां बाजी मारी वहीं इंटरमीडिएट में भी छात्रा ने जनपद में सर्वोच्च अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन

खंडवारी इंटर कालेज की छात्रा पूजा सिंह 94.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जनपद में पहले स्थान पर रही। वहीं अशोक इंटर कालेज बबुरी की छात्रा अनुश्री 94 फीसदी के साथ द्वितीय तथा खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां के छात्रा रक्षा सिंह 93.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरे       पायदान पर रहे। बाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ के संत शरण 93, अशोक इंटर कालेज के छात्रा अंकिता सिंह 92.8 तथा स्वाति सिंह 92.6, मां चाकेश्वरी इंटर कालेज लक्ष्मणगढ़ की छात्रा रीना 92.6, एसकेएस इंटर कालेज कैलावर के छात्र गुरुप्रसाद यादव 92.4, हरिद्वार राय इंटर कालेज बभनियांव कमालपुर की शिल्पा 92, मां चाकेश्वरी इंटर कालेज लक्ष्मणगढ़ के अभिषेक कुमार श्रीवास्तव 91.4 तथा अशोक इंटर कालेज बबुरी की छात्रा रेनू मौर्या 91.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टाप टेन सूची में नाम दर्ज कराया। विद्यार्थियों की सफलता पर अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर रही तो छात्रों ने अपने सफल होने पर अभिभावकों और गुरुजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed