{"_id":"61893235caf14e289702f2eb","slug":"pooja-special-train-stood-for-four-hours-due-to-engine-failure-in-chandauli-passengers-created-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: इंजन खराब होने से चार घंटे खड़ी रही पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: इंजन खराब होने से चार घंटे खड़ी रही पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा
Mon, 08 Nov 2021 07:50 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:50 PM IST
सार
चंदौली में सोमवार की सुबह ट्रेन के इंजन में खराबी आने से धीना स्टेशन पर ट्रेन करीब चार घंटे खड़ी रही। यात्रियों ने ट्रेन चलाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली में सोमवार की सुबह पूजा स्पेशल ट्रेन के इंजन में खराबी आने से धीना स्टेशन पर ट्रेन करीब चार घंटे खड़ी रही। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने ट्रेन चलाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेन बेंगलुरु से दानापुर जा रही थी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन मास्टर जितेंद्र प्रसाद ने यात्रियों को इंजन खराब होने की जानकारी देकर उन्हें शांत कराया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन की रवानगी के लिए दो इंजन एक सकलडीहा व दूसरा दरौली से मंगाया गया। दोनों इंजनों से जोड़कर ट्रेन को 8:56 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
इस दौरान भोर पांच बजे से सुबह नौ बजे तक करीब चार घंटे ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं ट्रेन का खराब इंजन धीना स्टेशन पर काफी देर तक मेनलाइन पर खड़ा रहा जिससे अन्य ट्रेनों को डाउन लूप लाइन से भेजा जा रहा था।
विज्ञापन