{"_id":"608646d98ebc3e8d2901e4e1","slug":"polling-started-in-chandauli-amidst-gusto-line-started-for-people-to-vote-from-7-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमागहमी के बीच चंदौली में शुरू हुआ मतदान, सुबह 7 बजे से ही वोट देने के लिए लोगों की लगी लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमागहमी के बीच चंदौली में शुरू हुआ मतदान, सुबह 7 बजे से ही वोट देने के लिए लोगों की लगी लाइन
Mon, 26 Apr 2021 10:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
चंदौली में मतदान के लिए कतार में खड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमागहमी के बीच चंदौली में मतदान शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह 7 बजे से ही वोट देने के लिए लोग बूथों पर लाइन लगाकर खड़े रहे। वहीं कई क्षेत्रों में घटनाएं होने से मतदान प्रभावित है। सकलडीहा में मतदान से पूर्व सुबह के करीब 5:00 बजे दो पक्षों में गोली चल गई। हालांकि अभी तक पुलिस के संज्ञान में यह मामला नहीं है। वहीं नियमताबाद के लेडुआपुर के ग्रामीणों ने मतदान से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जहां पहले बूथ बनाया जाता था इस बार वहां से बदलकर काफी दूरी पर बूथ बनाया गया है। इसको बदलने के लिए रविवार को प्रदर्शन भी किया गया था जिसके बाद प्रशासन ने पुनः बूथ को पहले के स्थान पर करने का आश्वासन दिया था लेकिन सुबह ऐसा नहीं हो सका जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा होकर प्रदर्शन किए और मतदान करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
नियामताबाद के बिसौली ग्रामसभा प्राथमिक पाठशाला दो नंबर की जगह बूथ नंबर एक कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सुबह पुलिस ने विभिन्न बूथों का चक्रमण किया। नौगढ़ में पुलिस अधिकारियों ने एजेंटों को बूथों के बाहर रहने का निर्देश दिया और लोगों से शांतिपूर्ण मतदान का अपील किया।
विज्ञापन