फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Policeman line spot in audio viral case

ऑडियो वायरल मामले में पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sat, 28 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Policeman line spot in audio viral case
जनपद की पुलिस इन दिनों वायरल वीडियो और ऑडियो को लेकर चर्चा में है। ताजा मामला धीना थाना के पुलिस कर्मी से जुड़ा है। सोशल मीडिया में पुलिस कर्मी व गांजा विक्रेता का कथित आडियो वायरल हो गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शनिवार को धीना थाने के पुलिस कर्मी सुधीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इससे महकमे में खलबली मची है। धीना थाने के एक गांव के मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले एक व्यक्ति ने आडियो वायरल किया है। जांच में पाया गया कि मामला पांच माह पुराना है। इसके पूर्व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने बबुरी थाने के पैंथर दस्ते में तैनात दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। धीना इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि पांच महीने पहले के प्रकरण में कार्रवाई हुई है। संवाद
विज्ञापन

मुरारपुर तिराहे पर किया जाएगा पुलिस चौकी का निर्माण
कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए मुरारपुर तिराहे पर पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि का सीमांकन कराया और अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। आबादी बढ़ने के साथ ही मुरारपुर तिराहा पर पुलिस चौकी की आवश्यकता जताई जा रही थी, लेकिन भूमि की कमी के चलते पुलिस चौकी की स्थापना नहीं हो पा रही थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि तत्काल भूमि की घेराबंदी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाय, ताकि आमजन को बेहतर कानून व्यवस्था का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed