फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police launched checking campaign

पुलिस अधीक्षक ने चलाया चेकिंग अभियान

Mon, 25 May 2015 01:28 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police launched checking campaign
जनपद में आई चोरियाें व डकैती की बाढ़ तो सड़क पर लाव लश्कर के साथ उतरे
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक। शनिवार की रात नगर के गली चौराहों पर चेकिंग अभियान की थाम कमान और आने जाने वालें बाईक सवारों को रोककर कराई जांच। सड़क पर एकाएक रात में पुलिस की फौज देख एक बारगी लोग सहम गये।


पिछले एक पखवारें से जनपद में आई चोरी और डकैती के बाढ़ ने पुलिस के होश उड़ा दिये है। बीते दिनों चंधासी के बालाजी नगर कालोनी में रिटायर्ड रेलकर्मी के की हत्या व उसके घर में हुई डकैती के साथ ही मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कई घरों में ताले टूटने से लोग दहशत में आ गये।

अपने मातहतों की कमजोरी छिपाने के लिए एसपी मुनिराज जी ने खुद कमान संभाली और शनिवार की देर रात अपराधियों की तलाश में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की सड़के व गलियां नापते रहे । वहीं कोतवाली पुलिस व प्रभारी कोतवाल मुस्तैदी से एसपी के साथ डटे रहे।


गल्ला मंडी चौराहे पर रात बारह बजे बिजली कटने के बाद पुलिस की कई गाड़िया देख लोग दहशत में आ गये। पता चलने पर कि पुलिस गश्त पर जांच अभियान चला रहीं है तो लोगो ने राहत की संास ली। देर रात तक कप्तान अपने लावलश्कर के साथ काली महाल, शाहकुटी, चतुर्भुजपुर और वीआईपी कालोनियों में चक्रमण करते रहे और आने जाने वाले लोगो को रोककर पुलिस वाले जांच पड़ताल करते रहे।

एकाएक एसपी के सड़क पर उतरने से पुलिस को बल मिला लेकिन कोई भी घटना पकड़ में नहीं आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed