{"_id":"60e8776b8d132b088a575578","slug":"police-encounter-in-chandauli-accused-of-robbery-escaped-from-police-station-injured-in-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ थाने से फरार लूट का आरोपी, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ थाने से फरार लूट का आरोपी, पैर में लगी गोली
Fri, 09 Jul 2021 10:59 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:59 PM IST
सार
किराना व्यवसायी से लूट का आरोपी शुक्रवार तड़के चंदौली के चकरघट्टा थाने से फरार हो गया था। रात नौ बजे के बाद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
चकरघट्टा थाने से फरार आरोपी संदीप कुमार उर्फ रवि।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
चंदौली जिले के चकरघट्टा थाने से शुक्रवार की भोर में फरार लूट के आरोपी बदमाश को पुलिस ने 16 घंटे बाद रात लगभग नौ बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। चकरघट्टा थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल की देर रात किराना व्यापारी महेेश केसरी को गोली मारकर 90 हजार रुपये लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में संदीप कुमार उर्फ रवि आरोपी है।
विज्ञापन
संदीप चकरघट्टा थाने के देवदत्तपुर गांव का रहने वाला है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार की भोर में आरोपी किसी तरह वह थाने से फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस लगा दी गई। उसके जानने वालों पर भी नजर रखी जाने लगी। आरोपी का सुराग मिलने पर रात लगभग नौ बजे लेवा-उतरौत मार्ग पर बबुरी पुलिस ने उसे घेर लिया। इस पर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में संदीप के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
इस बारे में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाया गया है।