फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   police beaten of amin

रुपये जमा करने गये अमीन को जड़ा थप्पड़

Sun, 13 Nov 2016 01:25 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 13 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
 अलीनगर थाना अन्तर्गत यूबीआई शाखा के खाते में रुपये जमा करने के लिए   शनिवार को घंटों लाईन में खड़े एक अमीन ने शाम चार बजे बैंक शटर बंद होने   पर विरोध जताया तो वहां मौजूद एक सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। घटना से   मर्माहत अमीन देर शाम अलीनगर थाने जब शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो वहां   मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे वापस लौटा दिया।
विज्ञापन


जनपद चंदौली में अमीन के पद पर तैनात दिलीप कुमार  के अनुसार यूबीआई के  अलीनगर शाखा के खाते में रुपये जमा करने के लिए वह  अपरान्ह्र बारह बजे से  लाइन में लगा हुआ था की शाम चार बजे बैंक मैनेजर  द्वारा शटर बंद करवा दिया  गया। घंटों इंतजार के बाद कई लोगों को यह बात  नागवार गुजरी।
विज्ञापन


जिसके बाद उसने  इस बात का विरोध किया तो वहां मौजूद एक एसआई  के निर्देश पर वहां मौजूद  सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस विवाद के  बाद पब्लिक और पुलिस आमने सामने आ गयी थी। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष  हरेराम मौर्या ने ऐसी किसी  घटना से इंकार से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed