फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   pole fell Storm

पोल गिरे और छप्पर उड़े

Thu, 09 Jun 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 09 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
 pole fell Storm
आंधी से गिरा टिन शेड।
मंगलवार की देर रात आयी तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को थोड़ी सी राहत दी वहीं तेज हवाओं ने ग्रामीण इलाकों में तबाही मचाई। स्थिति यह रही कि विभिन्न गांवों में एक दर्जन से अधिक मड़हे के छप्पर उड़ गए वहीं जगह जगह बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप रही। रास्ते पर पेड़ गिरने से जाम की स्थिति भी बनी। 
विज्ञापन

कंदवा संवाददाता के अनुसार तेज हवा की वजह से अमरा विद्युत उपकेंद्र के ककरैत फीडर पर आधारित असना से सुढ़ना गांव के बीच सड़क पर 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया। इससे  जलालपुर, असना, तलाशपुर, सुढ़ना,  कंदवा, ओयरचक, तेल्हड़, दरौली, अरंगी, बहेरा, धमिना, कोरमी आदि गांवों की  बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन भी तार को ठीक करने का काम नहीं किया जा सका। दूसरी तरफ  सैयदराजा  जमानिया मार्ग पर धमिना गांव के समीप शीशम का पेड़ गिरने से एक तरफ की सड़क जाम हो गई और दूसरे दिन भी यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी। इसी तरह कंदवा गांव के  चौराहे  के समीप बबुल का पेड गिर गया। उसे नहीं हटाया जा सका। धीना क्षेत्र के जनौली गांव के कम्हारी मौजा निवासी श्यामदेव मौर्य के रिहायशी  मकान के अंदर स्थित नीम का पेड़ गिर गया। इससे पेड़ के नीचे बंधे तीन गाय बछड़े जख्मी हो गए। चहनियां के तारगांव में रोड के किनारे विद्युत पोल गिर गया। इसी तरह विभिन्न गांवों में एक दर्जन स्थानों पर  पेड़ गिर गए।धानापुर विकास खंड़ मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में आंधी से कस्बा में बाढू यादव की चाय व नास्ता की दुकान पर बडा पेंड गिरने से दुकान पुरी तरह  जमीदोंज हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed