फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   plantation

पर्यावरण संरक्षण के लिए एक दिन में रोपे 31.33 लाख पौधे

Sat, 10 Aug 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
plantation
पीडीडीयू नगर। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर जिले में शुक्रवार को एक दिन में 31.33 लाख तीस पौधों का रोपण किया गया। इसकी शुरूआत राज्यमंत्री जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद, सचिव नगर विकास अनुराग यादव, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल ने चकिया ब्लाक के जमसोती गांव में गांधी उपवन की स्थापना कर की। इसी के साथ सरकारी विभागों, निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में बड़े पैमाने पर पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

समारोह में जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जीव जगत के संरक्षण के लिए पौधरोपण सबसे आसान तरीका है। इसमें सबकी सहभागिता आवश्यक है। विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि पौधरोपण अभियान को अतिक्रमित वनभूमि पर चलाने पर जोर दिया। नगर विकास सचिव और पौधरोपण अभियान के नोडल अधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि प्रदेश में वृक्ष महाकुंभ के तहत 22 करोड़ पौधरोपण किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी क्षेत्र कानपुर सुनील चौधरी ने कहा कि रोपे गये पौधो की सुरक्षा के लिए तमाम बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान मौजूद लोगों को पौधरोपण की शपथ दिलायी गई।इस अवसर पर डीएफओ आरपी सिंह, एसडीओ धर्मेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, रेंजर चकिया एबी सिंह, रेंजर चंद्रप्रभा बृजेश पांडेय, रेंजर राजपथ ताराशंकर यादव, रेंजर मंझगाई जानकी शरण श्रीवास्तव, रेंजर चहनिया खालिक अहमद, रेंजर जयमोहनी नदीम अहमद, चेयरमैन अशोक कुमार बागी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रामप्रकाश शाह, वृक्षबंधु परशुराम सिंह, अश्वनी दूबे, अनिल तिवारी रहे। इसके पूर्व पौधरोपण के लिए जिले में 09 जोनल मजिस्ट्रेट, 102 सेक्टर मजिस्ट्रेट, एवं 734 पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति हुई।
विज्ञापन

वन विभाग ने 12.19 लाख 900 पौधे, ग्राम्य विकास विभाग ने 12.47 लाख 800, उद्यान विभाग ने 1.24 लाख 772, राजस्व विभाग ने 1.24 लाख 780, पंचायती राज विभाग 1.24 लाख 780, बेसिक शिक्षा 49912, माध्यमिक शिक्षा 49912, कृषि विभाग 40003, लोक निर्माण विभाग 24714, नगर विकास विभाग 20944, सिंचाई विभाग 15960, स्वास्थ्य विभाग 10649, रेशम विभाग 5308, प्रावधिक शिक्षा 9762, उद्योग विभाग 9643, पशुपालन विभाग 6650, उच्च शिक्षा 9762, पुलिस विभाग 5680, विद्युत विभाग 5320, औद्योगिक विकास विभाग 5300, सहकारिता विभाग 5000, रेलवे विभाग 6652, श्रम विभाग 1789 एवं रक्षा विभाग 3378 को पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

02. जिले में पौधरोपण का लेकर दिखा उत्साह
स्वयं सेवी संगठन, राजनीतिक दल, विद्यालयों में पौधरोपण कर सुरक्षा की ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। प्रदेश सरकार के वृक्ष महाकुंभ अभियान में आम लोगों ने भी खूब सहभागिता निभाई। पौधरोपण का लेकर चहुंओर उत्साह दिखा। विद्यालय के छात्रों के साथ स्वयं सेवी संगठन, राजनैतिक दल, आम जन सभी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक एक पौधे लगाकर अपने श्रम की आहुति दी।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से वृहद पौधरोपण अभियान के तहत नगर में 7500 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर चेयरमैन संतोष खरवार, ईओ श्रीकृष्ण चंद, कर अधिकारी अतुल यदव, मुरलीधर, रामआसरे सरोज, सुनील प्रसाद के साथ सभी सभासद रहे। नगर के युवाओं ने क्रांति दिवस के मौके पर शहीदों के नाम पर नगर के यूरोपियन कालोनी में पौधरोपण किया। इस अवसर पर राहुल जायसवाल, कुंदन सिंह, सुधीर चौहान, अक्षय कुमार, अमित दास, विनोद गहमरी, टीके दास, पारस यादव रहे। इसी तरह बस स्टैंड के समीप युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। इस मौके पर मनीष गुप्ता, रामचन्द्र जायसवाल, सूरज रस्तोगी, प्रभु चौहान, संतोष शर्मा, शुभम् जायसवाल, शशि जायसवाल रहे। नगर के काली महाल में सभासद जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में वृहद पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मुहल्ले के लोगों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। इस अवसरपर सर्राफा अध्यक्ष राजीव सेठ, सोम प्रकाश पप्पू, महेंद्र चौहान,अमीन खां, राकेश पटेल, सन्नी गुप्ता, रजत सेठ ,सदाब अशरफ रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक में चकिया ब्लाक में 2 लाख 27 हजार 228 पौधे रोपित किए गए। इस दौरान इसकी निगरानी के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इसी तरह नगर पंचायत की ओर से लतीफशाह मार्ग और पशु आश्रय स्थल परिसर में पांच सौ पौधों का रोपण किया गया। ईओ अशोक मिश्र ने बताया कि 45 सौ पौधों का रोपणि कया जाना है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, राजनाथ यादव, राकेश रोशन, गुलाब, प्रकाश विश्वकर्मा, विष्णु जायसवाल, मुकेश श्रीवास्तव रहे।कंदवा संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र के कम्हरिया व अमड़ा में 900 - 900 सौ और घोसवा में 800 ,नौबतपुर में 500 , नूरी में 800 , अदसड़ , अरंगी , रामपुर , इमिलिया , बरहनी , असना , पई ,कोदई , ड़ेढगांवा, पोखरा, मुड्डा, बकौड़ी, कंजेहरा आदि गांवों में पौंधे लगाए गए। इस दौरान अनिल सिंह झुन्ना, अनूप सिंह, प्रमोद कुमार, मनीष सिंह , विभा सिंह, रितेश सिंह, अलख नारायण सिंह, यूनुस अंसारी, रविशंकर सिंह, बेचू कन्नौजिया रहे।
धानापुर सवाददाता के अनुसार वृक्ष महाकुंभ के तहत शुक्रवार को ब्लाक परिसर में विधायक सुशील कुमार सिंह व अमर शहीद विद्तया मंदिर शहीदगांव में एनसीसी कैडेट तथा शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय आवाजापुर एंव स्थानीय थाना परिसर में इंस्पेक्टर बिनोद कुमार मिश्र ने छायादार पौधे लगाए। इस मौके पर विधायक सुशील सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. नागेन्द्र मिश्र, कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद, आशीष विद्यार्थी, बीडीओ सुशील मिश्र, अभय सिंह, राजेश सिंह, विनय राज पांड़ेय, अन्नू सिंह, विमल सिंह रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के तहसील, ब्लॉक, शिक्षण संस्थान, थाना और गांवों में पौधरोपण किया गया। कमालपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शारदा देवी पीजी कॉलेज कम्हारी जनौली में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ पौधों को लगाने और संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर गोपाल सिंह, सत्यानंद तिवारी, दिलीप चौबे, हनुमान प्रसाद, नीतू जायसवाल, सरिता सिंह, राकेश पांडेय, संदीप कुमार दुबे, ईश्वर चंद्र पांडेय रहे।

शहाबगंज संवाददाता के अनुसार पौधरोपण की शुरूआत ब्लाक पिरसर में बीडीओ धर्मजीत सिंह ने पौधरोपण कर किया। इस मौके पर इलाके में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया और सड़क, तालाब के किनारे पौधरोपण किया गया। इस मौके पर बीईओ प्रकाश चंद यादव, ग्राम प्रधान अरविंद मिश्र, ग्राम प्रधान प्रदीप जायसवाल,एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी, सेक्रेटरी जैनेंद्र कुमार राव, अनिल पटेल, मुरली श्याम, चंद्रबली ,संदीप सिंह, राजेंद्र भारती, कुंज बिहारी लाल रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं स्कूल कॉलेजों में वृहद पौधरोपण किया गया। किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर पर प्रधानाचार्य आलोक कुमार, इंदर बालिका इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य डॉ ओमप्रकाश चौबे, दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज इलिया प्रधानाचार्य गीता राय ने पौधरोपण किया। चहनियां संवाददाता के अनुसार ब्लाक के ड्योढा प्राथमक विद्यालय में प्रधानाध्यापक फैयादअहमद ने पौधरोपणकिया। इस अवसरपर सरोज यादव, आशुतोष सिंह, रचना सिंह, प्रीतम मिश्र, कामिनी तिवारी, आशा मिश्र, राजकुमारी सिंह रहे। इसी तरह ग्राम पंचायत टांडा कला मे नोडल अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह व ग्राम प्रधान सीमा के नेतृत्व मे पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर वीडीओ नित्यानंद सिंह, लेखपाल सतीश चंद्र, राजीव कुमार सिंह, मुन्ना, नींबू लाल, इंद्रसेन तिवारी, आनंद सोनकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed