{"_id":"609c145f8ebc3e86fe18162f","slug":"plan-to-protect-the-future-of-forgotten-children-chandauli-news-vns5891935156","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूले भटके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने की योजना तैयार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूले भटके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने की योजना तैयार की
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भूले भटके बच्चों को घर तक पहुंचाने अथवा बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके, इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल भी चाइल्ड लाइन का सहयोग करेगी। बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक और चाइल्ड लाइन के अधिकारियों ने गोष्ठी में इसकी सहमति बनाई गई।
वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा के दिशा निर्देश पर बुधवार को प्लेटफार्म संख्या तीन स्थित चाइल्ड लाइन कार्यालय परिसर में रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक संजीव कुमार और चाइल्ड लाइन के अधिकारियों कर्मचारियों के बीच गोष्ठी हुई। इसमें घर से भूले भटके स्टेशन पर आने वालों के साथ घर वालों से नाराज होकर भाग कर स्टेशन पहुंचने वालों बच्चों की सुरक्षित घर वापसी पर चर्चा की गई। इस दौरान कोरोना महामारी की वजह से जिनके माता -पिता जिंदा नहीं है उन बच्चों के घर वापसी की स्थिति में बच्चों के रहने की व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। साथ ही कहा कि इस कार्य के लिए कोई भी व्यक्ति रेलवे चाइल्ड लाइन का टोल फ्री नंबर 1098 का उपयोग कर सूचना दे सकते हैं।
चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने अपनी समस्याओें के बारे में बताया कि चंदौली में बच्चो के लिए कोई भी शेल्टर न होने कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके कारण भूले भटके बच्चो को उनके माता -पिता को सही सलामत सुपुर्द करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही उन्होंने रेलवे के तरफ से मास्क व वैक्सीन लगाने का आग्रह किया गया। इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। गोष्ठी में एसआई अश्वनी कुमार, मेरी सहेली टीम के महिला आरक्षी सावत्री फोगड़िया, एबी पार्वती, चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर सुंदर सिंह, सदस्य सीमा यादव, चंदा गुप्ता, चांदनी विश्वकर्मा, ब्रजेश मिश्र रहे।