फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   'Pistol' and 'Lion' to Zip members, 'Bangles' and 'Bells' to village heads

जिपं सदस्यों को ‘पिस्टल’ और ‘शेर’, ग्राम प्रधानों को ‘चूड़ी’ और ‘घंटी’

Sun, 18 Apr 2021 07:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
'Pistol' and 'Lion' to Zip members, 'Bangles' and 'Bells' to village heads
चंदौली। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों को रविवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। जिला पंचायत सदस्यों को आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम और दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइप राइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकश, तराजू, ताला, चाभी, थरमस, नाव, पिस्टल, फसल काटता किसान, फावड़ा, मछली, रेडियो, रोड रोलर, लाउडस्पीकर, वृक्ष, शेर, सितारा, कलश आदि प्रतीक चिह्न आवंटित किए गए। ग्राम प्रधान के प्रत्याशियों को अनाज ओसाता किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरम बोर्ड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ी, छत का पंखा, टेबल फैन, टोकरी और डेस्क चुनाव चिह्न दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद प्रत्याशियों को अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, चकिया, ईंट, कड़ाही, कांच का गिलास, कुआं आदि प्रतीक चिह्न दिए गए। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरू, तम्बू, नल, पेंसिल, फरसा, बंदूक, बैडमिंटन, ब्रश, ब्लैक बोर्ड, रिक्शा, शंख, सुराही चुनाव चिह्न दिया गया। निर्वाचन आयोग ने इस बार पंचायत चुनाव में प्रतीक चिह्नों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले के चुनावों में आवंटित होने वाले प्रतीक चिह्न ही इस बार भी प्रत्याशियों को दिए गए हैं। गवईं परिवेश में प्रचलित और दैनिक उपयोग में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को ही प्रतीक चिह्न बनाया गया। ताकि गांवों के कम पढ़े-लिखे मतदाता भी इसे आसानी से पहचान सकें। प्रत्याशियों को भी मतदाताओं को अपना चुनाव चिह्न बताने में सहूलियत होगी। प्रतीक चिह्न आवंटन के बाद प्रचार-प्रसार में तेजी आ गई है। प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों को अपना चुनाव चिह्न बताकर इस पर मुहर लगाने की गुहार लगा रहे। वहीं इंटरनेट मीडिया के जरिए भी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed