{"_id":"681fa91c76edc3fd520db7d4","slug":"pipes-were-being-made-in-the-name-of-a-branded-company-in-the-industrial-area-case-filed-chandauli-news-c-189-1-svns1010-130935-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: औद्योगिक क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बना रहे थे पाइप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: औद्योगिक क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बना रहे थे पाइप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में शनिवार को एक फैक्टरी में छापामारकर पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली प्लास्टिक पाइप बनाने का भंडाफोड़ किया।
डुप्लीकेट पाइप जब्त किया। नकली पाइप का उत्तर प्रदेश और बिहार में होने की सूचना थी।
छापेमारी का नेतृत्व सीओ राजीव सिसोदिया ने किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस फैक्टरी में लंबे समय से नकली पाइप बनाकर बाजार में बेचे जा रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्टरी में छापा मारा।
मौके पर भारी मात्रा में डुप्लीकेट पाइप, कच्चा माल और मशीनरी बरामद की गई। ये पाइप नामी कंपनी के लोगो और पैकेजिंग के साथ तैयार किए जा रहे थे। ब्रांडेड कंपनी के प्रतिनिधि डॉ. ऋषि कुलश्रेष्ठ ने अलीनगर थाने में इस मामले में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि अरविंद कुमार सिंह और रामसिंह नामक व्यक्ति उक्त फैक्टरी का संचालन करता है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ राजीव सिसोदिया ने बताया कि इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। नकली पाइपों की सप्लाई से बाजार में न केवल ग्राहकों को ठगा जा रहा था।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य कनेक्शनों की तलाश में जुट गई है।