फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pipeline damaged due to railway digging, protest over drinking water crisis

Chandauli News: रेलवे की खोदाई से टूटी पाइप लाइन, पेयजल संकट पर जताया विरोध

Tue, 09 Jun 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pipeline damaged due to railway digging, protest over drinking water crisis
। प्रीतनगर चोपन में रेलवे की ओर से पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे की गई खोदाई से गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। सोमवार को सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने इन समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ओबरा को सौंपा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि रेलवे की इस खोदाई के कारण पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे सैकड़ों परिवारों के सामने भीषण पेयजल संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोग ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल राहत और सुरक्षा संबंधी कदम उठाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ओबरा ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच के निर्देश दिए। क्षेत्रीय लेखपाल को भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने को कहा गया। नगर पंचायत चोपन के अधिशासी अधिकारी को भी उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed