{"_id":"60e5f4368ebc3ebf22589fb5","slug":"pink-toilet-lock-chandauli-news-vns599121493","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंक शौचालय का खुला ताला, महिलाओं को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक शौचालय का खुला ताला, महिलाओं को होगी सहूलियत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर । नगर क्षेत्र में बने यूरिनल की बदहाल स्थिति व पिंक शौचालय पर लगे ताले के मामले चेयरमैन नगर पालिका ने बुधवार को सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई। चेयरमैन की सख्ती के बाद पिंक शौचालय पर लगे ताले खोल दिये गये। इससे महिलाओं को काफी सहूलियत होगी। इस मामले को अमर उजाला ने छह जुलाई के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र बदहाल स्थिति पर अमर उजाला द्वारा छह जुलाई के अंक में ‘ शौचालयों पर ताला, अफसरों को पता ही नहीं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए चेयरमैन संतोष खरवार ने सफाई निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक करने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर में जितने भी यूरिनल है उसकी नियमित सफाई होनी चाहिए जिससे कोई समस्या न हो। चेयरमैन के निर्देश पर लाठ नंबर दो पर बनाये गये पिंक शौचालय के सभी ताले खोल दिये गये वहीं आसपास सफाई भी कराई गई। हालांकि इस दौरान मुगलसराय कोतवाली के सामने रखे रेडिमेड शौचालय का ताला खुल नहीं पाया था। इस संबंध में चेयरमैन ने बताया कि सफाई निरीक्षक को कहा गया है कि जो भी शौचालय बंद पड़े हैं उन्हें पब्लिक के इस्तेमाल के लिए खोला जाये ताकि लोगों को परेशानी न हो।