फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pharmacist abused and threatened to kill doctor on mobile phone

Chandauli News: फार्मासिस्ट ने डॉक्टर को मोबाइल फोन पर गाली व जान से मारने की दी धमकी

Sun, 18 May 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist abused and threatened to kill doctor on mobile phone
शहाबगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. निलेश मालवीय को अनुपस्थित रहने पर फार्मासिस्ट अखिलेश पांडेय के खिलाफ कार्रवाई करना भारी पड़ गया। आरोप है कि कार्रवाई से नाराज फार्मासिस्ट ने डॉक्टर को मोबाइल फोन पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। डाॅक्टर निलेश ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने के साथ ही शहाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. निलेश मालवीय 16 मई की सुबह 10:09 बजे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटवामाफी पहुंचे। जहां तैनात फार्मासिस्ट अखिलेश पांडेय अनुपस्थित थे, जबकि उपस्थिति रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज थी। उपस्थिति रजिस्टर पर बिना सूचना व मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश के लिए रजिस्टर पर 13,14,15 मई काे सीएल दर्ज था। फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई कर विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया। आरोप है कि कार्रवाई की जानकारी मिलने पर फार्मासिस्ट ने उसी दिन डॉक्टर को मोबाइल फोन पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। डाॅक्टर निलेश मालवीय ने पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही शहाबगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग बताया कि डॉक्टर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed