{"_id":"611573298ebc3e63fb40bc39","slug":"pet-dog-save-owner-of-bear-attack-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मालिक को संकट में देख भालू से भिड़ गया पालतू कुत्ता, बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मालिक को संकट में देख भालू से भिड़ गया पालतू कुत्ता, बचाई जान
Fri, 13 Aug 2021 12:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:44 AM IST
सार
कुत्ते ने अपने मालिक को बचाने के लिए जान झोंक दी। कुत्ते के हमले का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और इकट्ठा हो गए। भीड़ देखकर भालू भाग गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के पचफेड़िया गांव निवासी लालचंद(20) गुरुवार को पास के ही जंगल में बकरी चराने गया था। उस पर अचानक भालू ने हमला कर दिया और पैर को दबोच लिया। लालचंद पर भालू का हमला देखकर उसके साथ गया पालतू कुत्ता भालू से भिड़ गया।
विज्ञापन
कुत्ते ने अपने मालिक को बचाने के लिए जान झोंक दी। कुत्ते के हमले का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और इकट्ठा हो गए। भीड़ देखकर भालू भाग गया। ग्रामीणों ने तत्काल भालू के हमले से चोटिल युवक को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अपने मालिक के लिए जान पर खेल जाने वाले कुत्ते की चर्चा गांव में हर तरफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि अगर आज कुत्ता नहीं होता तो युवक की जान चली गई होती।
विज्ञापन