फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Personnel removed billboards , posters

कर्मियों ने हटाए होर्डिंग, पोस्टर

Wed, 02 Mar 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 02 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Personnel removed billboards , posters
एमएललसी चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को नगर पालिका परिषद् के  कर्मचारियों
विज्ञापन
ने पुलिस संग मिलकर नगर में विभिन्न जगहों पर प्रचार के लिए  प्रत्याशियों द्वारा लगाये गए होर्डिंग और बैनर को जेसीबी मशीन की मदद से  उतार दिया ।

प्रशासन द्वारा की गयी इस कार्यवाही नगर में खलबली मची रही ।
 बता दें की 03 मार्च को विधान परिषद् चुनाव के लिए मतदान होना है ।

आचार  संहिता लागू होते ही सोमवार की शाम लगभग चार बजे नगर पालिका परिषद कर्मचारी  जेसीबी मशीन नगर में होर्डिंग और बैनर को उतारने के लिए निकल पड़े । इस  दौरान कोतवाली पुलिस भी इनके साथ रही । अभियान की शुरुआत में चकिया तिराहे  पर लगी हुई चुनावी होर्डिंग को उतरा गया ।

इसके कर्मचारी बस स्टैंड के पास  पहुंचे  जहाँ कई जगह लगे बैनर को हटा दिया गया । यहाँ तक की छात्रसंघ चुनाव  के   दौरान प्रत्याशियों के लगे पोस्टर और बैनर को भी उखाड़ फेंका । बाद  में कोतवाली के समीप लगे एमएलसी प्रत्याशियों के होर्डिंग को भी उतार लिया  गया।


सैयदराजा संवाददाता के अनुसार विधान परिषद के चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम  ने मंगलवार को अपराह्न में स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पहुंच कर तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन की शुचिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी    किया है।


वहीं साथ में आए एसपी अमित वर्मा ने भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक अरुण यादव आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed