फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   permission for five people to go to take soil in karbala

कर्बला में मिट्टी लेने के लिए पांच लोगों के जाने के अनुमति

Mon, 09 Aug 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
permission for five people to go to take soil in karbala
चंदौली। सदर कोतवाली परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें मोहर्रम, रक्षाबंधन सहित अन्य पर्व के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। कोतवाल अशोक मिश्रा ने लोगों से आपसी सौहार्द कायम रखने के लिए सहयोग मांगा। साथ शरारती तत्वों को चिन्हित करके कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि मोहर्रम के पर्व पर ताजिया का जुलूस निकालने पर पाबंदी है। क्योकि कोविड प्रोटोकाल का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि कर्बला में मिट्टी लेने के लिए केवल पांच लोगों के जाने के अनुमति होगी। ऐसे में सभी लोग शासन के गाइडलाइन का पालन कराने में सहयोग दें। कहा कि कोतवाली क्षेत्र में आपसी सौहार्द कायम रखने के लिए हर वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग और पहल की जरुरत है। वहीं कानून व्यवस्था बेहतर रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर कानून व्यवस्था को मुकम्मल रखा जा सकें। इस दौरान विवेक त्रिपाठी, मनोज पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, शमशुद्दीन, इबरार अहमद, सिबू खां उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed