फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   people returned from banks

बैंकों से बैरंग लौटे लोग

Sat, 19 Nov 2016 01:24 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 19 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
people returned from banks
एटीएम के बाहर खड़े लोग।
रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने लोगों की परेशानी को देखते हुए कैश एक्सजेंच के नियमों में बदलाव करते हुए नोट बदलने की सीमा दो हजार रुपये किए जाने के बाद शुक्रवार को बैंकों के बाहर नोट बदलवाने वालों की भीड़ लगी।
विज्ञापन

 लेकिन गुरुवार की तरह बैंकों ने पैसे न होने की बात कहकर लोगों को लौटा दिया। इससे निराश होकर लोग बैंकों को कोसते हुए घर चले गए। वहीं बैंक शाखाओं में नकदी जमा हुई लेकिन रिजर्व बैंक के निर्देश के इतर ग्राहकों को कहीं दो हजार तो कहीं पांच हजार रुपये ही दिए गए।
विज्ञापन

आठ नवंबर को नोट बंदी के बाद से पांच सौ और हजार रुपये के नोट एक्सचेंज करने के लिए बैंकों के बाहर लंबी कतार लगने लगी। स्थिति यह रही कि कई स्थानों पर भीड़ को संभालने के लिए  डंडे फटकारने की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कई बैंकों में स्थिति ऐसी रही कि वहां कैश खत्म हो गया। गुरुवार को अधिकतर बैंकों में कैश खत्म हो गया। वहीं जिन बैंकों में पैसा रहा भी वहां भी सिर्फ बैंक के ग्राहकों को ही नकदी निकासी की सुविधा दी गई। ऐसे में बैंक शाखाओं के बाहर भीड़ नहीं रही। यही हाल शुक्रवार को भी हुआ। अधिकतर बैंक शाखाओं ने शाखा खुलते ही कैश न होने की बात कह दी। इससे निराश होकर ग्राहक वापस लौट गए। वहीं कैश की कमी की वजह से बैंक शाखाओं ने नियम के विपरीत बहुत छोटी मात्रा में जमा निकासी की सुविधा दी। रिजर्व बैंक ने अपने एकाउंट से एक सप्ताह में 24 हजार रुपये निकासी की सुविधा दी है लेकिन इलाहाबाद बैंक, विजया बैंक, यूनियन बैंक, स्टेट बैंक, बैंक आफ इंडिया, ओरियंटल बैंक, सेंट्रल बैंक सहित अन्य बैंकों ने कहीं दो हजार तो कहीं पांच हजार रुपये ही ग्राहकों को विद्ड्राल करने दिया। इससे लोगों में नाराजगी दिखी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed