फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People put the jam

लोगों ने लगाया जाम

Wed, 12 Aug 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 12 Aug 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
People put the jam
स्थानीय विकास खंड के पिपरी गाव में वोटरलिस्ट में नाम काटे जाने से नाराज
विज्ञापन
होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में ही बीएलओ को बंधक बना लिया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस बीएलओ को छूड़ा कर कोतवाली ले आयी। इसके शाद ग्रामीणों ने सहदुल्लापुर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। यही नहीं ग्रामीणों ने विद्यालय भी बंद करा दिया।

दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम  रमाशंकर द्विवेदी ने गड़बड़ी दूर करने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया।


पिपरिया गांव के लोग पहले से ही वोटरलिस्ट से नाम कटने से नाराज थे। इस बीच प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गांव के बीएलओ भी हैं, अपने विद्यालय पहुुंचे। तभी गांव के लोग पहुंच गए। सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक सुखराम पांडेय को बंधक बना लिया और स्कूल को बंद करा दिया।

बीएलओ को बंधक बनाने की सूचना पुलिस को मिली, तो मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बीएलओ को मुक्त कराया। मौके पर किसी अधिकारी के न पहुंचने और सुनवाई न होने से नाराज होकर सपा नेता जंगबहादुर पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दोपहर बारह बजे चकिया-मुगलसराय मार्ग पर सहदुल्लापुर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीएलओ की लापरवाही से ग्रामीणों का नाम कटा है।


सूचना पाकर सीओ राजेश तिवारी और कोतवाल आनंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम रमाशंकर द्विवेदी ने आश्वासन दिया कि गड़बड़ी दूर की जाएगी और गड़बड़ी मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर शिवजतन, राजकुमार, संजय सिंह, राजू, रामआधार, राजमल केश्वरी, लल्लन आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed