फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People protested against the open manhole on Parahupur-Lakhmipur road

Chandauli News: पराहूपुर-लख्मीपुर मार्ग पर खुले मैनहोल के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 27 May 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
People protested against the open manhole on Parahupur-Lakhmipur road
पीडीडीयू नगर। नगर के पराहुपुर-लख्मीपुर मार्ग पर मैनहोल चार साल से खुला हुआ है। इससे हादसे का डर बना रहता है। कई बार मैनहोल पर ढक्कन लगवाने की मांग की गई, लेकिन समस्या बनी हुई है। इससे नाराज होकर राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष भागवत नरायन चौरसिया के नेतृत्व में सोमवार को मैनहोल के पास खड़े होकर लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अविलंब मैनहोल को ढका नहीं गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वार्ड में चार साल पहले सीवरलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन उसे आधा अधूरा कर छोड़ दिया गया। चार साल में सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। इससे लोगों का सड़क पर चल पाना मुश्किल हो गया है। बारिश होने पर पराहूपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लख्मीपुर जाने वाले मार्ग पर जल भराव और कीचड़ की समस्या हो जाती है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। उधर, यहां सीवरलाइन के मैनहोल भी खुला छोड़ दिया गया है। इस पर ढक्कन तक नहीं लगाया गया है। इसके चलते रात में खतरे का डर बना रहता है। भागवत ने कहा कि वार्ड में सफाई न होने से कूड़े के ढेर लग गए हैं। मच्छरों की भरमार है। चेतावनी दी कि अविलंब मैनहोल पर ढक्कन नहीं लगाया जाएगा तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नवीन गुप्ता, त्रिलोकी चौबे, पवन शर्मा, आनंद यादव, राजकुमार जायसवाल, सोनू पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, विनय पासवान, निर्मल कुमार, सुरेश गुप्ता, अमरनाथ जायसवाल, कृष्णा जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed