फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People of Ledupar village boycott voting, sloganeering police slogans in varanasi

चंदौली : लेड़ुआपर गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

Mon, 26 Apr 2021 01:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Apr 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
People of Ledupar village boycott voting, sloganeering police slogans in varanasi
पुलिस के खिलाफ नारे लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

चंदौली के दुलहीपुर नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत सकूराबाद लेड़ुआपर गांव के मतदान केंद्र बदलने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। पहले बनाए जा रहे दलित बस्ती के बूथ पर पहुंचकर सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस मुर्दाबाद और मतदान बहिष्कार के नारे लगाए।

विज्ञापन


रविवार की शाम को भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था जिसके बाद प्रशासन ने सोमवार को पहले के ही बूथ पर चुनाव कराने का आश्वासन दिया था पर सोमवार को नए बूथ पर ही मतदान होने लगा। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने चुनाव का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


सकुराबाद लेडुआपर गांव में दो मतदान केद्र बनाए जाते हैं। एक सकुराबाद दलित बस्ती में जबकि दूसरा लेडुआपर में बनाया जाता रहा है। दलित बस्ती स्थित मतदान केंद्र से पर 1800 मतदाता हैं। इस बार दलित बस्ती के बजाए मतदान केंद्र एक किलोमीटर दूर सुल्तानीपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला में केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इसका लगातार विरोध कर रहे थे। रविवार की शाम को भी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने सोमवार को पहले वाले बूथ पर ही मतदान कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण माने। पर सोमवार की सुबह मतदान नए बूथ पर ही होने लगा।


इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण पुराने बूथ पर इक्ट्ठा होकर प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करो और पुलिस मुर्दाबाद, ‘हमारी मांगे पूरी करो’ के भी नारे लगाए। दोपहर डेढ़ बजे तक लोगों का प्रदर्शन जारी था। मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed