फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People from outside were sent to the district hospital for investigation

बाहर से आए लोगों की जांच के लिए भेजा जिला अस्पताल

Thu, 07 May 2020 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
People from outside were sent to the district hospital for investigation
इलिया। बिहार के सासाराम और बनारस से कस्बा पहुंचे छह लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग किए जाने पर तापमान औसत से अधिक मिला। जिसपर बृहस्पतिवार को सभी को जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया। चिकित्सक ने बताया की बुखार की दवा दिए जाने के बाद भी तापमान कम नहीं होने के कारण उन्हें भेजा गया है। वहां क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बाहर से आने वाले लोगों की लगातार थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वरंटीन किया जा रहा है। बुधवार की दोपहर बिहार के सासाराम से चार व बनारस से दो लोग कस्बे में पहुंचे। सभी इलिया के ही रहने वाले हैं। कस्बे में पहुंचते ही चिकित्सकों ने लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक मिलने पर चिकित्सक की ओर से उन्हें दवा दी गई। इसके बाद रात सभी लोगों की पुन: से स्क्रीनिंग की गई लेकिन तापमान अधिक मिला। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों की टीम फिर से सभी लोगों के घर पर पहुंची। तापमान सामान्य नहीं मिलने पर चिकित्सकों की टीम ने संक्रमण की संभावना को सभी को जिला चिकित्सालय के लिए रवाना कर दिया। चिकित्सक डॉ. अंकित सिंह ने बताया छह लोगों के तापमान में कमी नहीं आने पर जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहां जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed