{"_id":"66ce5390c870d61be00f1896","slug":"pedestrians-stuck-in-traffic-jam-on-gt-road-for-three-hours-chandauli-news-c-189-1-svns1011-119569-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जीटी रोड पर तीन घंटे जाम में फंसे रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जीटी रोड पर तीन घंटे जाम में फंसे रहे राहगीर
विज्ञापन
दुलहीपुर। पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर चंधासी स्थित कोयला मंडी के पास मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे सिक्स लेन बना रही संस्था की मशीन फंसने से भीषण जाम लग गया। डांडी से पीडीडीयू नगर तक करीब तीन किलोमीटर लगीं वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम में राहगीरों के साथ स्कूली बच्चे भी घंटों फंसे रहे। करीब तीन घंटे बाद यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम समाप्त कराया।
मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे पड़ाव से गोधना तक बन सिक्स लेन बना रही संस्था की मशीन दुलहीपुर से चंधासी उपकेंद्र के पास फंस गई। इससे पूरा मार्ग ब्लॉक हो गया और यातायात ठप हो गया। कुछ ही देर में डांडी से पीडीडीयू नगर तक करीब तीन किलोमीटर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब तीन घंटे बाद यातायात पुलिस और कार्यदाई संस्था के लोगों ने मशीन को सड़क से हटाया, तब यातायात सामान्य हुआ। यातायात पुलिस के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव ने बताया कि कार्यदाई संस्था की मशीन फंसने से जाम लगा था। मौके पर पहुंची टीम ने मशीन हटवाई तो समस्या का समाधान हो गया।