{"_id":"67365f810ee9875f380acdd8","slug":"paddy-procurement-letter-written-to-adm-for-suspension-of-kanungo-of-mahesua-barthara-chandauli-news-c-189-1-svns1011-123159-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद : महेसुआ-बर्थरा के कानूनगो के निलंबन के लिए एडीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद : महेसुआ-बर्थरा के कानूनगो के निलंबन के लिए एडीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
सकलडीहा। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को धान खरीद के लिए आवेदनों का सत्यापन किया। इस दौरान महेसुआ और बर्थरा के कानूनगो की लापरवाही मिलने पर उनके निलंबन के लिए एडीएम को पत्र लिखा। इसके अलावा एसडीएम ने पांच लेखपालों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने अनुपस्थित राजस्व निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
जिले में शत प्रतिशत धान की खरीद के लिए जिलाधिकारी ने किसानों की ओर से किए गए ऑनलाइन आवेदनों का शीघ्र सत्यापन करने का निर्देश दिया है। इसकी सत्यता परखने के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक कार्यालयों, लेखपालों, आरके दफ्तर, संग्रह विभाग, निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने एक कार्यालय में राजस्व निरीक्षक और कर्मचारियों मौजूद नहीं होने और धान की खरीद में करीब 55 हजार आवेदन पत्रों में मात्र 13 सौ प्रार्थना पत्रों का सत्यापन होने पर नाराजगी जताई। कहा कि धान खरीद और सत्यापन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा होने पर संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।