{"_id":"696bf25b907b2240a70366a4","slug":"padav-intersection-remained-in-the-grip-of-jam-for-an-hour-chandauli-news-c-189-1-svns1012-142679-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक घंटे जाम की चपेट में रहा पड़ाव चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक घंटे जाम की चपेट में रहा पड़ाव चौराहा
विज्ञापन
पड़ाव चौराहे पर लगा जाम। संवाद
पड़ाव। राजघाट पुल पर शनिवार की दोपहर में एक बजे चार पहिया वाहन खराब होने के कारण मार्ग पर जाम लग गया। देखते ही देखते पड़ाव चौराहे पर चारों तरफ से वाहनों की कतारें लग गईं।
इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। एक घंटे बाद पुलिस ने खराब वाहन को हटवाया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
पडाव से चार पहिया वाहन वाराणसी की तरफ जा रहा था। राजघाट पुल पर चढ़ाई के दौरान ही वाहन में खराबी आ गई। इससे रास्ता जाम हो गया।
ऐसे में वाराणसी आने वाले और वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों के दबाव के कारण राजघाट पुल पुरी तरह बंद हो गया। ऐसे में वाहनों की कतार पड़ाव चौराहे तक पहुंच गई और पडाव वाराणसी मार्ग जाम होने का असर बहादुरपुर और रामनगर मार्ग पर भी दिखा। चारों तरफ से वाहनों की कतारें लग गईं।
कई स्कूली बस भी इस जाम में फंस गई। वह शव लेकर जा रहे वाहन भी जाम में फंसे रहे। करीब दो बजे पुलिस कर्मियों ने खराब वाहन को रास्ते से हटाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ और जाम समाप्त हुआ।