{"_id":"6ad3df1d92956f90cf07fce7","slug":"pad-banks-to-be-set-up-for-girl-students-in-pm-shri-schools-chandauli-news-c-189-1-chl1002-156385-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पीएमश्री स्कूलों में छात्राओं के लिए बनेगा पैड बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पीएमश्री स्कूलों में छात्राओं के लिए बनेगा पैड बैंक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। माहवारी के दौरान छात्राओं को होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के सभी पीएमश्री विद्यालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी। मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के तहत विद्यालयों में पैड बैंक, साबुन, तौलिया और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे छात्राओं को जरूरत के समय सैनिटरी पैड मिल सकेंगे और वे बिना झिझक पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
इस पहल के तहत विद्यालयों में छात्राओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि इसी महीने के अंत तक विद्यालयों में पैड बैंक, साबुन, तौलिया और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी।
कई बार विद्यालय में माहवारी शुरू होने पर छात्राओं को सैनिटरी पैड और अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इससे उन्हें असहजता का सामना करना पड़ता है और पढ़ाई भी प्रभावित होती है। पैड बैंक की व्यवस्था होने से जरूरत के समय छात्राओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं, साबुन और तौलिया मिलने से स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विद्यालयों में इस्तेमाल किए गए पैड के उचित निस्तारण के लिए ढक्कन वाले कूड़ेदान भी रखे जाएंगे। इससे विद्यालयों में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।