फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Outgoing president sought security

निवर्तमान अध्यक्ष ने मांगी सुरक्षा

Fri, 01 Jan 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 01 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Outgoing president sought security
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से मिले। दंपति ने डीएम से भयमुक्त चुनाव  कराने की मांग की और अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगाई। कहा कि उनके चुनावी प्रतिद्वंद्वियों द्वारा उन्हें कुछ दिन से परोक्ष रूप से धमकी दी जा रही है।


जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए छत्रबली सिंह और उनकी पत्नी सरिता सिंह ने कहा कि उन्हें आशंका है कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोग चुनाव  की निष्पक्षता प्रभावित कर सकते हैं।

एक नेता द्वारा उनके कार्यों की जांच कराकर गिरफ्तार करवाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि सदस्यों को मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पहुंचने से जबर्दस्ती रोका जा सकता है। इस दौरान छत्रबली सिंह ने जिला पंचायत  सदस्यों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।

साथ ही मतदान के दिन मतदान केंद्र की वीडियोग्राफी कराने और एजेंट नियुक्त करने की भी मांग की। उन्होंने कहा  कि उन्हें जिला  प्रशासन पर भरोसा है। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने आश्वासन दिया कि  चुनाव भयमु्क्त और पारदर्शिता के  साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed