{"_id":"6487668a52441d38fe090fb4","slug":"opposition-to-land-acquisition-officials-returned-empty-handed-chandauli-news-c-20-1-248916-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जमीन अधिग्रहण का विरोध, बैरंग लौटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जमीन अधिग्रहण का विरोध, बैरंग लौटे अधिकारी
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 चंदासी में सोमवार की दोपहर जमीन अधिग्रहण के लिए पहुंची पीडीडीयू तहसील और रेल प्रशासन की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसके चलते टीम बैरंग लौट गई। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। पीडीडीयू जंक्शन से व्यासनगर तक डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर की लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए सोमवार को जमीन अधिग्रहण के लिए तहसीलदार विराग पांडेय के नेतृत्व में तहसील प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी पीएसी बल के साथ चंदासी पहुंचे। वहां 40 किसानों से लगभग 0.762 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करना था। किसानों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि हमारी जमीन नगर क्षेत्र में है। सरकार नगरीय क्षेत्र की दर से मुआवजा दे। उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान आलोक सिंह, प्रदीप तिवारी, ज्योति शर्मा, चंपा देवी, मुजीब अंसारी, मनोज कुमार, विजय मल प्रकाश शर्मा, राजीव नयन, कंचन राम, अमरनाथ, शिवनाथ आदि मौजूद रहे। तहसीलदार विराग पांडेय ने बताया कि किसानों को दो दिन का समय दिया गया। दो दिन में वे जिलाधिकारी से मुआवजा को बढ़वा लें। बृहस्पतिवार को टीम फिर अधिग्रहण करने पहुंचेगी।