{"_id":"608e60c48ebc3e8dc25784bf","slug":"open-account-of-paddy-post-omprakash-from-ishul-and-bindu-victorious-from-jivanpur-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : प्रधान पद का खुला खाता, इसहुल से ओमप्रकाश और जीवनपुर से बिंदू विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : प्रधान पद का खुला खाता, इसहुल से ओमप्रकाश और जीवनपुर से बिंदू विजयी
Sun, 02 May 2021 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 May 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
बिंदू देवी
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली के पीडीडीयू नगर पंचायत चुनाव के मतदान के बाद रविवार सुबह आठ बजे से नौ ब्लॉकों में शुरू मतगणना शुरू हुई। करीब 11ः 30 बजे पर सबसे पहले चकिया विकासखंड के ग्राम सभा इसहुल से प्रधान पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश 470 मत प्राप्त कर 2 वोटों से जीत हासिल किया। वहीं निकटतम प्रत्याशी चंदन को 468 मत प्राप्त हुए। वहीं सकलडीहा के जीवनपुर गांव से बिंदू देवी 373 मत पाकर विजयी हुईं। ग्राम प्रधान पद पर वहीं दूसरे स्थान पर रहीं राजेश्वरी को 331 मत मिले हैं। बरहनी विकास खण्ड से प्रधानी का प्रथम नतीजा आया है।लोकमनपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान चुनाव में रामसागर सिंह उर्फ बच्चा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरविंद सिंह को 54 वोट से हराया। रामसागर को 227 वोट वही अरविंद सिंह 173 वोट मिले। जैसे-जैसे रिजल्ट आ रहा है वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
लंच न मिलने से नाराज हुए पुलिसकर्मी
सकलडीहा ब्लॉक पर मतगणना में ड्यूटी कर रहे पुलिस फोर्स और रिजर्व चुनाव कर्मियों को लंच की व्यवस्था नहीं होने पर कोतवाल ने नाराजगी जतायी। तहसीलदार और आरओ से शिकायत की। पीडी ने व्यवस्था दिलाने का निर्देश दिया।
सकलडीहा ब्लॉक पर मतगणना में ड्यूटी कर रहे पुलिस फोर्स और रिजर्व चुनाव कर्मियों को लंच की व्यवस्था नहीं होने पर कोतवाल ने नाराजगी जतायी। तहसीलदार और आरओ से शिकायत की। पीडी ने व्यवस्था दिलाने का निर्देश दिया।