फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   OPD services were found at the PHC so that pressure on big hospitals does not increase: DM

पीएचसी में मिले ओपीडी सेवाएं, ताकि बड़े अस्पतालों पर न बढ़े दबाव : डीएम

Sat, 25 Apr 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
OPD services were found at the PHC so that pressure on big hospitals does not increase: DM
चंदौली। डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। उन्होंने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का समय से पंजीकरण करके सुरक्षित प्रसव कराया जाए। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को संचालित करने के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ताओं के संबंध में डीएम ने निर्देश दिए कि उनका मानदेय समय से दिया जाए। निष्क्रिय आशाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आवश्यकतानुसार नई भर्ती की जाए।पीएचसी पर ओपीडी सेवाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिक से अधिक मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिले। ताकि बड़े अस्पतालों पर दबाव कम हो। टेली कंसल्टेशन के माध्यम से बेहतर सेवाएं देने वाले छह कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बैठक में सीडीओ आर. जगत साई, सीएमओ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed