फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ongoing divisive politics, Raj Babbar

चल रही बांटने की राजनीतिः राजबब्बर

Mon, 05 Sep 2016 12:50 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 05 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ongoing divisive politics, Raj Babbar
मुगलसराय में लाल बहादुर शास्त्री पार्क के सामने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का स्वागत करते कांग्रेसजन।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राजबब्बर ने कहा कि दलों  के संस्कार खत्म हो रहे हैं। आज समाज को बांट कर राजनीतिक रोटी सेंकी जा रही है। समाजवादी विचारधारा पूरी तरह से समाप्त  हो चुकी है। लोग मारे जा रहे हैं और सपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। अपहरण का उद्योग फल फूल रहा है। वे रविवार को जन संदेश यात्रा के तहत जिला मुख्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात बद  से बदतर हो गए हैं। किसान बिचौलियों को औने-पौने दाम पर अनाज बेचने  को विवश हैं। कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने मां  गंगा को धोखा देने का काम किया है। किसान भूखों मर रहा है और नरेंद्र मोदी विदेशों में  तालियां बजवाने के लिए भ्रमण कर रहे हैं। आजादी के बारह वर्ष  बाद कांग्रेस ने देश को आईआईटी व आईआईएम जैसी संस्थाएं देने का काम किया  है, जिसने भारत को अग्रणी देशों की श्रेणी में खड़ा किया है। देश को  स्टील जैसी मजबूती देने का काम किया। न्यूक्लियर पावर से बिजली उत्पादन की  व्यवस्था कर लोगों के घरों तक रौशनी पहुंचाई। कांग्रेस सरकार में ही संचार  क्रांति आई है। बावजूद इसके कुछ लोग यह कहते हैं कि कांग्रेस ने 60 साल के  कार्यकाल में क्या किया है?
विज्ञापन

 सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आप  सभी 2017 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुनें, न कि लूटने वाला सौदागर।  कहा कि चुनाव से पूर्व नरेंद्र मोदी ने एक  साल में दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी, जो हवाहवाई  साबित हुआ। एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि  कांग्रेस ने देश के दबे-कुचले लोगों को सम्मान देने का काम किया है।  इसकी नीतियों से अनुसूचित व पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ने का मौका  मिला। इसी का परिणाम है कि आज देश में काफी हद तक समानता दिख रही  है। इस मौके पर राबिया कलाम, राजाराम पाल, अरुण यादव, डा. एसएम सुल्तान,  धर्मेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, सियाराम पाठक, मधु राय,  नारायण मूर्ति ओझा, इम्तियाज आलम, राजेन्द्र गौतम, विवेक पांडेय आदि  उपस्थित रहे। अध्यक्षता अशोक सिंह व संचालन दिग्विजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed