फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One way train will run for Danapur, Chandigarh, Kolkata

Chandauli News: दानापुर, चंडीगढ़, कोलकाता के लिए चलेगी वन वे ट्रेन

Fri, 26 May 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
One way train will run for Danapur, Chandigarh, Kolkata
पीडीडीयू नगर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे बेंगलूरु से दानापुर, चंडीगढ़ से संतरागाछी एवं भगत की कोठी से कोलकाता के लिए एक-एक वन वे स्पेशल ट्रेन चलाएगी। नई ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सुविधा होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि तीस मई को केएसआर बेंगलुरू दानापुर वन वे स्पेशल सुबह 06.50 बजे खुलेगी। यह ट्रेन बृहस्पतिवार की भोर में 04.10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर 05.50 बजे बक्सर, 06.50 बजे आरा रुकते हुए 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय एवं तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01-01,शयनयान श्रेणी के 15 कोच और साधारण श्रेणी के दो कोच होंगे। इसी तरह चंडीगढ़-संतरागाछी वन-वे स्पेशल चंडीगढ़ से 25 मई को खुली। यह ट्रेन 26 मई की शाम साढ़े छह बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 21.10 बजे गया, 23.50 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो रूकते हुए 27 मई की सुबह 08.30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के दो और शयनयान श्रेणी के 14 कोच हैं। वहीं भगत की कोठी-कोलकाता वन-वे स्पेशल भगत की कोठी से 26 मई की सुबह 06.20 बजे खुलकर 27 मई की भोर में 03.05 बजे पीडीडीयू, 04.30 बजे सासाराम, 06.40 बजे गया, 08.00 बजे कोडरमा एवं 10.07 बजे धनबाद रूकते हुए 16.20 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 12 कोच एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed