{"_id":"66453acd145180f0e70fc454","slug":"one-lakh-people-remained-suffering-from-heat-all-night-due-to-fuse-blowing-chandauli-news-c-189-1-svns1011-114726-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फ्यूज उड़ने से पूरी रात गर्मी से बेहाल रहे एक लाख लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फ्यूज उड़ने से पूरी रात गर्मी से बेहाल रहे एक लाख लोग
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की समस्या भी गहराने लगी है। मंगलवार की रात 11 बजे के करीब साहूपुरी से चंदासी उपकेंद्र को आने वाली लाइन का फ्यूज उड़ जाने से पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब एक लाख लोग उमस भरी गर्मी में पूरी रात बेहाल रहे। बुधवार की सुबह से भी बिजली के आने-जाने का क्रम जारी रहा।
रात के 11 बजे के करीब साहूपुरी से आने वाले 33 हजार वोल्ट के तार का साहूपुरी उपकेंद्र पर फ्यूज जल गया। इस गड़बड़ी को ठीक करने में दो घंटे लग गए। उपकेंद्र पर कार्यरत बिजलीकर्मियों ने रात के एक बजे मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की लेकिन करीब पांच ही मिनट बाद फ्यूज फिर उड़ गया। इसके बाद कर्मियों को मरम्मत कार्य करने में दो घंटे और लग गए। भोर के तीन बजे लाइट आने के बाद लोड बढ़ने के कारण सुभाष नगर के पास हाईटेंशन तार टूट गया। इसके अलावा कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी आने, डीओ व जंपर उड़ने के कारण बिजली की आवाजाही जारी रही। कुछ इलाकों में तो गड़बड़ी ठीक न हो पाने के कारण पूरी रात व सुबह तक लाइट गायब रही। बुधवार की सुबह आठ बजे से बिजलीकर्मियों ने गड़बड़ी दूर करने का कार्य आरंभ किया। इसके लिए शटडाउन लेने से फीडरों की आपूर्ति ठप रही। इससे इन फीडर से जुड़े लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। उमसभरी गर्मी में हो रही अनियमित बिजली कटौती से लोगों में विद्युत वितरण निगम के प्रति काफी नाराजगी है।
सिर्फ आठ से दस घंटे मिल रही बिजली
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में लोगों को मात्र आठ से 10 घंटे बिजली मिल पा रही है। इसको लेकर विद्युत उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी है। बनौली विद्युत उप केंद्र से संबंधित सदलपुरा व बसनी फीडर में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उमसभरी गर्मी में कूलर व पंखे शोपीस बने हुए हैं। वाटर पंप भी नहीं चल पा रहे हैं। जिससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। गेहूं की कटाई के समय बिजली की कटौती समझ में आ रही थी लेकिन अब यह समझ से परे है। संवाद