फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One dies after being crushed by a truck

ट्रक से कुचल कर एक की मौत

Sun, 26 Dec 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
One dies after being crushed by a truck
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत महाबलपुर गांव के समीप पीडीडीयू नगर वाराणसी मार्ग पर शनिवार की सुबह पांच बजे ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पांच बजे महाबलपुर में शराब ठेका के समीप एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। कोहरे की वजह से दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने व्यक्ति को नहीं देखा और टक्कर मार दी। इससे व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रास्ता सुनसान होने की वजह से ट्रक चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जख्मी व्यक्ति को राजकीय महिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। ट्रॉमा सेंटर में व्यक्ति की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्र ने बताया कि किसी भारी वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसकी पहचान नहीं हो सकी। आस पास के थानों में उसका फोटो शिनाख्त के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed