फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   GRP and RPF caught man with cash of rupees 38.50 lakh at PDDU railway station

यूपी: पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर युवक के पास से बरामद हुई नोटों की खेप, 38.50 लाख के मिले नोट 

Wed, 16 Jun 2021 12:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 16 Jun 2021 12:30 AM IST
सार

पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक व्यवसायी को 38.50 लाख रुपये की नकदी के साथ पकड़ा है।

विज्ञापन
GRP and RPF caught man with cash of rupees 38.50 lakh at PDDU railway station
चंदौली में रेलवे पुलिस ने पकड़ी लाखों की नकदी, साथ आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात एक व्यक्ति के पास से 38.50 लाख रुपये बरामद किए। फिरोजपुर निवासी व्यवसायी बिना कागजात के नकदी लेकर जा रहा था। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम संदिग्धों की तलाश कर रही थी। रात सवा नौ बजे टीम के सदस्य प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। इस बीच एक व्यक्ति बैग लेकर संदिग्ध हाल में खड़ा मिला।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर बैग की तलाशी ली तो उसमें पांच सौ और दो हजार के नोटों की गड्डियां मिलीं। नोटों के बारे में पूछने पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम जीतू अग्रवाल निवासी फिरोजाबाद बताया। उसने बताया कि वह व्यापार के सिलसिले में नकदी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटों की गिनती करने पर 38.50 लाख रुपये मिले। जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इनकम टैक्स को इसकी सूचना दी गई है। आगे की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed