{"_id":"c2be008947ddf3569bff86548bc63f59","slug":"one-and-a-half-million-children-have-dose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख बच्चों ने ली खुराक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख बच्चों ने ली खुराक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 23 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने रविवार को जिला अस्पताल स्थित बूथ पर बच्चों
विज्ञापन
को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
इस दौरान सीएमओ डा. आरएन सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि अपने घर के अलावा आसपास के पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
क्योंकि दवा पीने से एक भी बच्चा छूट गया तो सुरक्षा चक्र टूट जाएगा।
पहले दिन करीब डेढ़ लाख बच्चों ने दो बूंद जिंदगी की पी।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य महकमा यह प्रयास करे कि लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक संख्या में नौनिहालों को बूथों पर ही दवा पिलाने का काम हो।
जो बच्चे दवा पीने से वंचित रह गए हो, उन्हें घर-घर जाकर दवा पिलाई जाए।
इसके लिए न केवल स्वास्थ्य महकमे को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, बल्कि आम नागरिकों का भी यह दायित्व बनता है कि वह पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने जनपद के दुलहीपुर, रेमा, नई बस्ती आदि गांवों में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। चेताया कि यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डा. एचआर मौर्या ने बताया कि पल्स पोलिया अभियान से पूर्व संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस मौके पर डा. डीके सिंह, डा. नीलम ओझा, डा. डीएन मिश्रा, डा. मंजित सिंह चौधरी, डा. आरबी यादव, सुधीर राय आदि उपस्थित रहे।