फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   On the inauguration of the NSS camp, the temple and school were cleaned with brooms.

Chandauli News: एनएसएस शिविर के उद्धाटन पर मंदिर, विद्यालय की झाड़ू लगाकर की सफाई

Tue, 10 Mar 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
On the inauguration of the NSS camp, the temple and school were cleaned with brooms.
चकिया में साफ सफाई करते सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं। संव - फोटो : Samvad
चकिया। सावित्री बाई फुले राजकीय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन पर स्वयंसेवकों ने मंदिर और विद्यालय की झाड़ू लगाकर की सफाई की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुहम्मदाबाद के प्राथमिक विद्यालय में डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह और डॉ कलावती के देख रेख में किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ सरवन कुमार यादव रहे। स्वयं सेवकों ने विद्यालय और काली माता मंदिर के आस पास झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना दीक्षा द्विवेदी, स्वागत गीत सादिया, नाज, प्रतिमा यादव, महिमा यादव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना गीत दीक्षा द्विवेदी और अनुप्रिया ने गाया। मुख्य अतिथि डॉ सरवन यादव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयं सेवक एवं सेविका की ओर से राष्ट्र सेवा के लिए यह एक प्रशिक्षण है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने गांधी, सावित्री बाई फुले आदि महानायकों का उदाहरण प्रस्तुत कर स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के डॉ रामाकांत गौड़, संतोष कुमार, पवन कुमार सिंह, डॉ संतोष कुमार यादव, के साथ स्थानीय लोगों की उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कलावती एवं अध्यक्षता सहायक प्रोफेसर डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह ने व संचालन डॉक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने किया।

पिहोवा। तहसील व एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा। विज्ञप्ति 

पिहोवा। तहसील व एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा। विज्ञप्ति - फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed