{"_id":"6652665ce70012c18100c314","slug":"old-tea-seller-murdered-by-attack-with-sharp-weapon-chandauli-news-c-189-1-svns1010-115191-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: धारदार हथियार से वार कर वृद्ध चाय विक्रेता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: धारदार हथियार से वार कर वृद्ध चाय विक्रेता की हत्या
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के कैली चंदौली मार्ग स्थित तारापुर रेलवे फाटक के समीप शनिवार की भोर में वृद्ध चाय विक्रेता की धारदार हथियार से वार कर बदमाशों ने हत्या कर दी। वृद्ध की हत्या किसने और क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के रूपीपुर गांव निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी रामप्रसाद प्रजापति (75) तारापुर रेलवे फाटक पर चाय की दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह शनिवार की सुबह चार बजे राम प्रसाद दुकान खोलने के लिए गए। इसी बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे रामप्रसाद गंभीर रूप से जख्मी होकर अचेत हो गए। आधा घंटा बाद बाद इनकी पत्नी चनरा देवी दूध लेकर दुकान पर पहुंची तो अपने पति को खून से लथपथ देखा तो शोर मचाने लगीं। आवाज मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लाेगों ने निजी वाहन से रामप्रसाद को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राम प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामप्रसाद की मौत के बाद पुत्र दिनेश, मनोज, आशोक, पुत्री चिंता, तारा, सोनी और पत्नी चनरा देवी का रो- रो कर हाल बेहाल हो गया है। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की हत्या किसने और क्यों की है इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद के साथ अन्य विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। दूसरी तरफ रेलवे फाटक के समीप घटी इस घटना को लेकर भी लोग सकते में हैं। लाेगों का कहना है कि तारापुर फाटक पर सुनसान स्थान देख कर आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। एक मार्च को इसी स्थान पर कपड़ा व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार दी थी। हालांकि इलाज के बाद उसकी जान बच गई। क्षेत्रीय लोगों ने इस स्थान पर पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की है।