{"_id":"61e9a1bb979d93264a00e842","slug":"old-or-young-everyone-should-vote-chandauli-news-vns634629027","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बूढ़े हों या जवान, सभी करें मतदान,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बूढ़े हों या जवान, सभी करें मतदान,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहाबगंज। क्षेत्र स्थित श्री योगेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से कोविड -19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को तहसीलदार चकिया आलोक कुमार व प्रबंधक विभा गिरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रैली क्षेत्र भ्रमण के बाद महाविद्यालय पर आकर समाप्त हो गई।
तहसीलदार चकिया आलोक कुमार ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है और इस महाउत्सव में हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर इसे सफल बनाना चाहिए। वहीं रैली महाविद्यालय परिसर से निकल कर इसरौलिया, शिवपुर माफी होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। इसके बाद शहाबगंज, सेमरा, एकौना, अमरसीपुर, अतायस्तगंज होते हुए छात्र-छात्राओं ने पूरे बाजार का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने ‘बूढ़े हों या जवान सभी करें मतदान, वोट करें वफादारी से चयन करें समझदारी से, आधी रोटी खाएंगे मतदान करने जाएंगे, जन जन की पुकार है वोट देना अधिकार है जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान महाविद्यालय के संस्थापक राजाराम गिरी, कुलदीप सिंह , जमाल अहमद, ऋषि कुमार, राम चरण सिंह, सुक्खु शरण सिंह, रौनक , रानी,अशोक, राम जी, हरि ओम, सुरज, हरिश्चंद्र, विभा,सुप्रिया, नगमा, रोजिना, नीतू, संजना समेत अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।