{"_id":"66517f7a2efdb4f8af090207","slug":"old-man-murder-with-sharp-weapon-in-chandauli-woman-screams-after-seeing-the-dead-body-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: धारदार हथियार से वृद्ध का रेत दिया गला, खून से लथपथ पति की लाश देख चीख पड़ी पत्नी, फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: धारदार हथियार से वृद्ध का रेत दिया गला, खून से लथपथ पति की लाश देख चीख पड़ी पत्नी, फिर
Sat, 25 May 2024 11:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 11:35 AM IST
सार
Chandauli News: पिछले एक मार्च को भी उक्त स्थान के समीप ही कपड़ा व्यवसायी को गोली मार दी गई थी। हालांकि, इलाज के बाद उनकी जान बच गई। इस तरह की दूसरी घटना से लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
रामप्रसाद प्रजापति की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली चंदौली मार्ग स्थित तारापुर रेलवे फाटक के समीप शनिवार को चाय विक्रेता 75 वर्षीय एक वृद्ध का धारदार हथियार से हत्या कर अज्ञात हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं, मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के रुप्पीपुर गांव निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी रामप्रसाद प्रजापति विगत दिनों की भांति शनिवार को लगभग चार बजे भोर में तारापुर रेलवे फाटक के पास चाय की दुकान खोलने के लिए गए थे कि पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने इनकी धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट सुला दिया।
विज्ञापन
करीब आधा घंटे बाद बाद इनकी पत्नी चनरा देवी दूध लेकर दुकान पर पहुंची तो अपने पति को खून से लथपथ गिरे हालत में देखकर शोर मचाने लगी। आवाज मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गए और इनको निजी वाहन द्वारा ट्रॉमा सेंटर वाराणसी इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने मौत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इनके शव को वापस लाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत के बाद पुत्र दिनेश, मनोज, आशोक के अलावा पुत्री चिंता, तारा, सोनी व पत्नी चनरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। हालांकि सभी पुत्र व पुत्री की शादी हो चुकी है।
घटना की पुलिस पारिवारिक विवाद के अलावा विभिन्न पहलुओं पर जांच-पड़ताल में जुटी है। इस तरह से जघन्य अपराध लोगों के समझ से परे हैं। यहां सुनसान स्थान होने के कारण इस तरह की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जा रहे हैं।