{"_id":"6a95d8562f5b055ea505f964","slug":"oil-leakage-from-a-hole-in-the-diesel-tank-of-ganga-sutlej-express-power-car-chandauli-news-c-189-1-svns1012-153833-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गंगा सतलज एक्सप्रेस पावर कार के डीजल टैंक में छेद से तेल रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गंगा सतलज एक्सप्रेस पावर कार के डीजल टैंक में छेद से तेल रिसाव
विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर गंगा सतलज एक्सप्रेस के इंजन के टंकी में दिख रहा छेद। स्रोत:-जागरूक पाठ
पीडीडीयू नगर। धनबाद से फिरोजपुर जा रही अप गंगा सतलज एक्सप्रेस के पावर कार के डीजल टैंक में रविवार रात छेद होने से तेल का रिसाव होने लगा। चालक की नजर पड़ने पर रफीगंज और जाखिम के बीच ट्रेन रोक दी गई। सूचना पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची और जांच की। करीब तीन घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को पीडीडीयू जंक्शन के लिए रवाना किया गया।
गंगा सतलज एक्सप्रेस रविवार रात 1:17 बजे गया स्टेशन से पीडीडीयू जंक्शन के लिए रवाना हुई थी। रात पौने दो बजे रफीगंज स्टेशन से आगे बढ़ने के दौरान चालक की नजर इंजन से हो रहे डीजल रिसाव पर पड़ी। ट्रेन रोककर इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। जांच में इंजन के नीचे स्थित टंकी से तेल रिसाव की पुष्टि हुई। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन को लूप लाइन में खड़ा कराया और जांच की। करीब तीन घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को पीडीडीयू जंक्शन भेजा गया।
रविवार सुबह 7:51 बजे ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। यहां कैरेज, परिचालन, पाथवे, आरपीएफ निरीक्षक अनीता कुमारी और एसआई डीएस राणावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम ने जांच की। इस दौरान इंजन से सटे पावर कार के डीजल टैंक में दो छेद मिले। आशंका जताई जा रही है कि किसी वजनी वस्तु के टकराने से टंकी क्षतिग्रस्त हुई है। करीब आधे घंटे रुकने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।