फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officials did not reach Jan Chaupal, villagers disappointed

Chandauli News: जन चौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीण मायूस

Mon, 30 Sep 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Officials did not reach Jan Chaupal, villagers disappointed
नौगढ। क्षेत्र के गंगापुर और लक्ष्मनपुर में रविवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चलो चंदौली जन चौपाल का आयोजन किया गया था लेकिन अधिकारियों के इसमें नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में मायूसी देखी गई। प्रदर्शनी में चपरासी, सफाईकर्मी और चौकीदार ही सबसे ज्यादा नजर आए। सीडीपीओ व ग्राम प्रधानों ने जैसे-तैसे प्रदर्शनी कर कोरम पूरा किया।
विज्ञापन


ग्रामीण गंगापुर और लक्ष्मनपुर में अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे। वे बड़े उत्साह के साथ चौपाल में पहुंचे थे लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, उनकी उम्मीदें भी टूटने लगीं। अफसरों का कहीं कोई अता-पता नहीं था। गंगापुर में किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने की जानकारी पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वरुण सिंह और ग्राम प्रधान मौलाना यादव ने जैसे-तैसे चौपाल का आयोजन किया। गांव के द्वारिका मोदनवाल ने कहा कि बताया कि इस दिन का वे इंतजार कर रहे थे लेकिन किसी अधिकारी के नहीं आने से उनके चेहरे पर मायूसी दिखी। वहीं लक्ष्मनपुर के प्राथमिक विद्यालय में भी सीडीपीओ सरोज रानी और ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने चौपाल को निपटाया। इस दौरान गांव में महिलाओं की गोद भराई की गई, बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया और कुछ बच्चियों को पोजल थैलियां दी गईं। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जन चौपाल के जरिए प्रशासन सीधे उनके बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed