फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officer do honoure of the women

अफसर करें महिलाओं का सम्मान

Sat, 28 Feb 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 28 Feb 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Officer do honoure of the women
राज्य महिला आयोग की सदस्य बासमती कोल की अध्यक्षता में शुक्रवार को
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी डाकबंगले पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सहित तमाम समस्याओं पर अधिकारियों संग चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि अफसर महिलाओं का सम्मान करना सीखें। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।


उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं और महिलाओं को सम्मान देते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करने में तेजी दिखाएं। इस दौरान बासमती कोल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही है।

लेकिन अधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ कार्य नहीं कर रहे हैं। इसकी शिकायत लगातार मुझे मिल रही है। कहा कि जनपद के कई अधिकारियों की शिकायत जनसुनवाई में मिली है।

इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की जाएगी। कहा कि महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है, तभी उनके हक और अधिकार मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से मजबूत हो पाएंगी। इसके पूर्व अधिकारियों महिला आयोग की सदस्य ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। कहा कि गांवों में जाकर जनजागरूकता शिविर आयोजित करके महिलाओं को जागरूक करने का काम करें।

जनपद भ्रमण के दौरान गुरुवार को सीएमएस और सीएमओ द्वारा उचित सम्मान नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा राय, डीआईओएस मालती राय, श्रवण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed