फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Occupation removed from forestland

वनभूमि से कब्जा हटवाया गया

Sat, 25 Apr 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Occupation removed from forestland
नौगढ़। नक्सल प्रभावित चिरवाटांड गांव में शनिवार की दोपहर वन विभाग की टीम ने वनक्षेत्र पर कब्जा कर बनाई गई लगभग दो दर्जन झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही दोबारा वनभूमि पर अतिक्रमण करने पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर महावीर कौजलगी के निर्देश पर नौगढ़ रेंज के चिरवाटांड़ वन क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक कच्ची झोपड़ियों को वन विभाग की टीम ने हटा दिया। इस दौरान टीम ने कई कच्चे मकानों को भी ध्वस्त करा दिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास करने पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही ऐसा करने वालों को जेल भी भेजा जाएगा। बताया जाता है कि काशी वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत नवगढ़ रेंज में वन भूमि पर कब्जा को लेकर अक्सर वन विभाग व वनवासी आमने-सामने होते रहते हैं। अमदहा कंपार्टमेंट नंबर 15 के आरक्षित वन क्षेत्र में पौधों को काटकर कब्जा करने की जानकारी होने पर उप प्रभागीय वन अधिकारी के नेतृत्व में वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली ने कार्रवाई की। इस दौरान वनवासी महिलाओं ने विरोध भी किया लेकिन महिला वनकर्मियों की मुस्तैदी से उन्हें हटना पड़ा। अभियान में डिप्टी रेंजर इमरान खान, वन दरोगा रामाशंकर यादव, गुरुदेव यादव, राम चरित्र, वनरक्षक अनीता यादव, रूबी पटेल, अनिल राय, ओमप्रकाश, गौरव पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed