फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Number of complaints getting reduced on resolution day

समाधान दिवस कम हो रही फरियादियों की संख्या

Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Number of complaints getting reduced on resolution day
पीडीडीयू नगर। छोटे-छोटे विवादों का थाने स्तर पर हल करने के लिए आयोजित होने वाले समाधान दिवस में लोग कम पहुंच रहे हैं। हाल यह है कि जो लोग पहुंच रहे हैं उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। शनिवार को जिलेभर के थानों पर आयोजित समाधान दिवस में कई थाने ऐसे रहे जहां सिर्फ एक या दो प्रार्थना पत्र आये। वहीं कई थानों पर आये प्रार्थना पत्रों की संख्या चार से अधिक रही लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली में सीओ सदर अनिल कुमार राय के नेतृत्व में समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को सात मामले आये। इसके से छह मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे वहीं एक मामला पुलिस से जुड़ा रहा। इसमें एक मामले का समाधान हुआ। इसी प्रकार अलीनगर थाने में समाधान दिवस उपजिलाधिकारी विजयनरायन सिंह, तहसीलदार आनन्द कन्नौजिया व थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह की उपस्थिति आयोजित किया गया। जिसमें चार प्रार्थना पत्र आये। जिसमें एक प्रार्थना पत्र चकरिया गांव में अतिक्रमण से संबंधित था। जिसे पुलिस ने मौके पर जाकर हटवाया। इसी प्रकार धीना थाने पर आयोजित समाधान दिवसर पर एडिशनल एसपी दयाराम सरोज पहुंचे। इस दौरान सिर्फ एक प्रार्थना पत्र आया। जो कि पसाई गांव में कब्रिस्तान पर अतिक्रमण से संबंधित था। इस मामले में पुलिस कर्मियों के साथ राजस्व टीम भेजकर पैमाईस कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसी प्रकार शहाबगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार स्वयं मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में राजस्व संबंधित तीन प्रार्थना पत्र आए। पुलिस अधीक्षक ने राजस्वकर्मियों को पुलिस के सहयोग से मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कंदवा थाने पर शनिवार को नायब तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व संबंधित दो प्रार्थना पत्र पड़े। जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित लेखपालों को सौंप दिया गया। नौगढ़ थाने पर समाधान दिवस एडिशनल एसपी नक्सल सुखराम भारती और एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान आये एक शिकायत पत्र का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी प्रकार चकरघट्टा थाने पर समाधान दिवस तहसीलदार लालता प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर दोपहर बाद एएसपी नक्सल सुखराम भारती भी पहुंचे। इस दौरान दो प्रार्थना पत्र आये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed