फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now teachers will have to give details of their movable and immovable assets

अब शिक्षकों को अपनी चल व अचल संपत्ति का देना होगा ब्योरा

Sun, 18 Jul 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now teachers will have to give details of their movable and immovable assets
पीडीडीयू नगर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को अब अपनी चल व अचल संपत्ति का ब्योरा देना होगा। इसका ब्योरा शासन की ऑनलाइन किताब में दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से सभी शिक्षकों को पत्र जारी किया गया है। जिले के परिषदीय स्कूलों में पांच हजार से अधिक शिक्षक सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव की ओर से शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। सभी शिक्षक अपनी संपत्ति का विवरण विभाग को उपलब्ध कराएंगे इसके बाद विभाग उसे मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करेगा। इसका उद्देश्य यह है कि अगर किसी शिक्षक के नाम घोटाला या घपलेबाजी के प्रकरण में सामने आया तो उसकी संपत्ति की जांच आसानी से की जा सकेगी। वहीं विभाग में बीते कई सालों से टिके रहकर किसी न किसी प्रबंध से अवैध संपत्ति जुटाने वाले शिक्षकों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी शिक्षक अपनी नियुक्ति की तिथि से लेकर उसके बाद के प्रत्येक पांच वर्ष तक की चल और अचल संपत्ति का ब्योरा दें। निर्धारित समय तक पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा न अपलोड करने वाले और आदेश के संबंध में लापरवाही बरतने वाले सभी विभागीय लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वतमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भालेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन ने शिक्षकों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मांगा है। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। प्रधानाध्यापकों के माध्यम से हर विद्यालय में रिकॉर्ड अपलोड कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed