फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now six pairs of special trains will run till July

Chandauli News: अब जुलाई तक चलेंगी छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Wed, 02 Apr 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Now six pairs of special trains will run till July
पीडीडीयू नगर। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में ज्यादा भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वर्तमान में चल रही छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि को आगे बढ़ा दी है। इसमें से पांच जोड़ी ट्रेनें राजेंद्रनगर, दानापुर, गया और सहरसा से नई दिल्ली के लिए चलेंगी, जबकि एक जोड़ी ट्रेन धनबाद और जम्मूतवी के लिए चलेगी। इससे दिल्ली और जम्मूतवी जाने वालों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 02393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल राजेंद्रनगर से 30 अप्रैल तक बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वहीं 02394 नई दिल्ली-राजेंद्रनगर क्लोन स्पेशल 02 अप्रैल से 01 मई तक शुक्रवार को छोड़कर रोजाना चलेगी। 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल दानापुर से 27 जुलाई तक हर रविवार और 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल आनंद विहार से 28 जुलाई तक हर सोमवार को चलाई जाएगी। 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल गया से 29 जून तक हर रविवार और गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल आनंद विहार से 30 जून तक चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 03697 गया-दिल्ली स्पेशल गया से 30 जून तक रविवार को छोड़कर रोजाना और 03698 दिल्ली-गया स्पेशल आनंद विहार से 01 जुलाई तक सोमवार छोड़कर रोजाना चलेगी। अप 05577 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल सहरसा से 09 अप्रैल तक बृहस्पतिवार एवं शनिवार को छोड़कर रोजाना और 05578 स्पेशल सहरसा से 11 अप्रैल तक शनिवार और सोमवार को छोड़कर रोजाना चलेगी। गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल धनबाद से 28 जून तक हर मंगलवार एवं शनिवार और डाउन 03310 जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल जम्मूतवी से 29 जून तक बुधवार एवं रविवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed