फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now only 12 hundred voters will vote at one booth

अब एक बूथ पर केवल 12 सौ मतदाता ही करेंगे मतदान

Thu, 19 Aug 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Now only 12 hundred voters will vote at one booth
चंदौली में आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रत्येक बूथ पर अब केवल 12 सौ ही मतदाता मतदान करेंगे। इसको लेकर निर्वाचनकर्मी मानक के आधार पर बूथों को छांटने में जुट गए हैं। मतदान के लिए 40 नए बूथ बनाए जाने की संभावना बताई जा रही है। सकलडीहा विधानसभा में कुल 352 बूथ है जहां कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 25 हजार 162 है। इसमें महिलाओं की संख्या एक लाख 48 हजार 552 और पुरूष मतदाताओं की संख्या एक लाख 76 हजार 604 है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 14 सौ के सापेक्ष 12 सौ मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। बड़े बूथों की संख्या देखकर नया बूथ बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। निर्वाचन कार्यालय प्रभारी चंद्रभूषण ने बताया कि आयोग के निर्देश पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रत्येक बूथ पर 12 सौ से अधिक मतदाता शामिल नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed