फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now four pairs of special trains will run till August

Chandauli News: अब अगस्त तक चलेंगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Fri, 27 Jun 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Now four pairs of special trains will run till August
ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। अब ये ट्रेनें अगस्त के अंतिम सप्ताह तक चलेगी। इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया की गाड़ी संख्या 07315 हुब्बल्लि- मुजफ्फरपुर स्पेशल 25 अगस्त तक हुबल्ली से हर सोमवार को चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 07316 स्पेशल मुजफ्फरपुर से 28 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। 07311 अप वास्को द गामा-मुजफ्फरपुर स्पेशल अब वास्को द गामा से 25 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वहीं, डाउन 07312 स्पेशल मुजफ्फरपुर से 28 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलायी जाएगी । गाड़ी संख्या 06563 यशवंतपुर -गया स्पेशल यशवंतपुर से 26 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को जबकि गाड़ी संख्या 06564 स्पेशल गया से 28 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार चलेगी। गाड़ी संख्या 06211 मैसूर-दरभंगा स्पेशल मैसूर से 26 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को जबजी गाड़ी संख्या 06212 स्पेशल दरभंगा से 30 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को चलायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed